आस्ट्रेलिया में देखेंगे किसमें कितना है दम..सायमंड्स

By Staff

मेलबोर्न . 14 अक्टूबर .वार्ता. आस्ट्रेलिया के दिग्गज आल राउंडर एंड्रयू सायमंडस ने टीम इंडिया के चार टेस्ट मैचों के लिए आस्ट्रेलिया दौरे पर उसे सबक सीखाने की चेतावनी दी है

समाचार पत्र .न्यूजकार्प. ने आज सायमंडस के हवाले से कहा कि वे कह रहे हैं कि हमने एक नई टीम इंडिया का निर्माण किया है 1 लेकिन हम उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान देख लेंगे 1गौरतलब है कि भारत को दिसंबर में आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की शंृखला खेलनी है

टीम इंडिया को आस्ट्रेलिया में उछाल वाली विकटों और तेज गेंदबाजी से दो चार होना पडेगा और तब ही उन्हें असली परीक्षा से गुजरना होगा

सायमंडस ने कहा...ठीक है कि उन्होंने हमें 20..20 क्रिकेट विश्वकप और चंडीगढ में हराया है 1 लेकिन आप इसे ज्यादा तूल नहीं दे सक ते हैं और हम भी इस नई टीम इंडिया को अपनी धरती पर देखेंगे कि उनमें कितना दम है 1... उन्होंने कहा कि भारत के 20..20 विश्वकप की जीत और पुरस्कारों की बारिश में हमने खलल डाल दिया है 1 सायमंडस ने तेज गेंदबाज एस श्री संत और स्पिनर हरभजन सिंह पर हमले जारी रखते हुए कहा..यूं दो गेंदबाज है जो उत्तेजना पैदा करते हैं इसलिए श्रीसंत और हरभजन के साथ हमारे सबसे ज्यादा संघर्ष हुए हैं 1... सायमंडस ने श्री संत के बारे में लिखा है ...हमें उनके आक्रामक व्यवहार से कोई एतराज नहीं था लेकिन उसने ने सीमा लांघ दी है 1...उन्होंने कहा...उपमहाद्वीप में खेलना हमेशा से मुश्किल रहा है 1 यह मेरा पांचवां दौरा है और चीजें इतनी आसान नहीं होती 1दिनों दिन बदलती स्थिति आपके लिए मुश्किलें खडी कर देती हैं 1... वडोदरा में दर्शको के कथित नस्लवादी टिप्पणी का शिकार हुए सायमंडस ने कहा...वहां जो कुछ भी हुआ उसपर मुे टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है 1 मैं बहुत ज्यादा गंभीर व्यक्ति नहीं हूं 1 जीवन ऐसे ही चलता है 1...सत्यकाम.सुरेश.ति्रपाठी111

वार्ता

Story first published: Sunday, October 14, 2007, 11:30 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2007
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+