नयी दिल्ली. 15 अक्टूबर. वार्ता. देश की 30 टीमें यहां छत्रसाल स्टेडियम मेंं 16 से 21 अक्टूबर तक होने वाली 30 वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप में भाग लेंगी
दिल्ली हैंडबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल ने आज यहां जारी एक विग्यप्ति मेंं बताया कि दिल्ली में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है और इस प्रतियोगिता के लिए 30 टीमों की स्वीकृत आ चुकी है
सतपाल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान लगभग 30 खिलाडियों का चुनाव किया जाएगा जिनका फिर एशियाई जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा1 इन खिलाडियों में से एशियाई प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा
राज.पार्थिव नंद181
वार्ता