नयी दिल्ली. 15 अक्टूबर .वार्ता. भारत के युवराज सिंह. सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली आज जारी ताजा मारूति सुजुकी एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट रैंकिंग में चोटी के 10 बल्लेबाजों में शामिल हैं1 भारत के उप कप्तान युवराज चौथे. सचिन आठवें और सौरभ 10 वें नंबर पर हैं1 गेंदबाजों में कोई भी भारतीय चोटी के 10 खिलाडियों में शामिल नहीं है1 भारतीय गेंदबाजों में सबसे आगे जहीर खान हैं जिनका स्थान 15वां है1 अलबत्ता टेस्ट गेंदबाजों में जहीर को छठा स्थान हासिल है1 इस सूची में अनुभवी लेग स्पिनर अनिल कुंबले दूसरे नंबर पर है1 टेस्ट बल्लेबाजों में किसी भी भारतीय को टाप 10 में जगह नहीं मिली है1 भारतीय टीम एकदिवसीय और टेस्ट दोनों रैंकिंग में पांचवें नंबर पर है1 आस्ट्रेलिया ने दोनों रैंकिंग में चोटी का स्थान बरकरार रखने के अलावा बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूचियों में भी अपना दबदबा बनाए रखा है1 पार्थिव रारजवीरेन्द्र1707जारी वार्ता