वागत तीन अंतिम नयी दिल्ली.. आनन्द को काफिले में ले जाने की भी योजना थी लेकिन अफरातफरी के माहौल के चलते उन्हें मीडिया से रुबरु हुए बिना हवाई अड्डे से निकल जाना पडा
ऐसे सनसनी भरे माहौल में आनन्द अपनी सौम्य छवि के अनुरुप व्यवहार रहे और उन्होंने दिखाया कि शतरंज की बिसात के बाहर वह कितने शालीन विश्वचैम्पियन है
राजधानी के शतरंज प्रेमियों में अंडर..10 के विश्व चैम्पियन रह चुके सह ग्रोवर भी अपने परिवार के साथ मौजूद थे1 लेकिन उनकी आनन्द से मुलाकात की इच्छा पूरी नहीं हो सकी
इस बीच आनन्द के गृहनगर चेन्नई में बडे पैमाने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारियां चल रही है1 आनन्द 17 अक्टूबर को चेन्नई पहुंचेगे
आनन्द अपनी पत्नी अरुणा के साथ जब दिल्ली से चेन्नई पहुंचेगे तो उनके स्वागत में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ .एआईसीएफ. और तमिलनाडु शतरंज संघ के अधिकारी तथा जूनियर शतरंज खिलाडी और विभिन्न स्कूलों के बच्चे हवाई अड्डे पर मौजूद रहेंगे
एआईसीएफ के सचिव डी वी सुन्दर ने चेन्नई में बताया कि आनन्द को सजे हुए एक रथ में बैठाकर दक्षिण चेन्नई में अदयार स्थित उनके घर तक ले जाया जाएगा1 यह काफिला निर्धारित रुट से पूरे सुरक्षा बंदोबस्त के साथ चलेगा
आनन्द को उनकी इस उपलब्धि के लिए तमिलनाडु सरकार ने 25 लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है और यह पुरस्कार उन्हें अपने गृहनगर लौटने पर दिए जाने की संभावना है
राज पार्थिव रामलाल1745.वार्ता.