अंतिम मैच के लिए मजबूत टीम उतारेगा आस्ट्रेलिया
मुंबई. 16 अक्टूबर .वार्ता. आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज कहा कि भारत के खिलाफ श्रंृखला में 4..1 की अपराजेय बढत बनाने के बावजूद वह बुधवार को यहां होने वाले अंतिम मैच में मजबूत टीम उतारेंगे
पोंटिंग ने यहां क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में अभ्यास के बाद पत्रकारों से कहा कि वह वानखेडे स्टेडियम में खेले जाने वाले फ्यूचर क प के अंतिम मैच के लिए टीम में अनावश्यक परिवर्तन करने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव हो सकता हैं
मेहमान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की फिटनेस चिंता का सबब बनी हुई है क्योंकि वह अब तक कूल्हे की चोट से नहीं उबर पाए हैं1 हेडन नागपुर में हुए छठे मैच में भी नहीं खेल पाए थे और यहां होने वाले मैच में भी उनके नहीं खेलने की प्रबल संभावना है
पोंटिंग ने कहा ..हेडन 80 से 85 प्रतिशत फिट हैं और कल सुबह उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा1.. हालांकि हेडन आज अभ्यास के लिए आए थे लेकिन उन्होंने नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास नहीं किया
बुधवार के मैच के लिए टीम में संभावित बदलाव के बारे में आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा ..अगर हम कुछ बदलाव करेंगे तो वह अपनी रणनीति में कर सकते हैं1.. उन्होंने कहा कि रोटेशन पोलिसी को छोडा नहीं गया है कि हालांकि आस्ट्रेलिया में इसे लेकर कुछ विवाद है
प्रकाश उप्रेतीनेने1942वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications