हारिणी को विश्व रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चुना गया
विशाखापट्टपम. 16 अक्टूबर .वार्ता. नेशनल आर्टिस्टिक रोलर स्केटर चैंपियन आंध्र प्रदेश की देवी हारिणी को आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए चुना गया है
भारतीय पेशेवर रोलर स्केटिंग अकादमी की प्रमुख टी सरस्वती ने यहां बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हारिणी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें विश्व चैंपियनशिप के लिए चुना गया1 हारिणी पिछले दो वषों से राष्ट्रीय चैंपियन है
उन्होंने बताया कि हारिणी के कोच एस लक्ष्मण राव को इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम का कोच बनाया गया है1 भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ ने वर्ष 2001 से भारतीय टीम के कोच रहे राव को इस वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए फिर कोच नियुक्त किया है1 वह आर्टिस्टिक रोलर स्केटिंग के जाने माने कोच हैं1 उनके कई प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ढेरों पदक जीते हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व किया है
प्रकाश.राज.राणा 1623वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications