Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीयों को भड़काकर कमजोर करते रहे आस्ट्रेलियाई

नयी दिल्ली 17 अक्टूबर: टिप्पणियां भारत के दर्शक करते हैं, टिप्पणियां आस्ट्रेलिया के दर्शक भी करते है, टिप्पणियां दुनिया भर के दर्शक करते हैं. लेकिन आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने मौजूदा भारतीय दौरे के दर्शकों की टिप्पणियों को नस्लीय रंग देकर ऐसा भड़काने वाला माहौल तैयार किया कि टीम इंडिया उसमें फंसकर अपनी चाल भूल गई.

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को इस रणनीति में महारत हासिल है कि प्रतिद्वंद्वी को भड़काकर कैसे कमजोर किया जाए और इस दौरे में भी उन्होंने इस रणनीति को बखूबी अंजाम दिया है. आस्ट्रेलियाई टीम हालांकि एकदिवसीय श्रृंखला जीत चुकी है लेकिन इस समय उसके खेल का श्रेष्ठता से ज्यादा चर्चा नस्लीय टिप्पणियों के मुद्दे को लेकर चल रही है.

भारत से लेकर आस्ट्रेलिया का मीडिया तथा दोनों देशों के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर केवल इसी बात में तुले हुए है कि किस मैच में नस्लीय टिप्पणियां हुई है. ऐसा नहीं है कि आस्ट्रेलिया पहली बार भारत का दौरा कर रहा है.

आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर पहले भी कई बार भारत का दौर कर चुके हैं लेकिन नस्लीय टिप्पणियों का ऐसा मामला पहले कभी सुनने में नहीं आया. आस्ट्रेलिया के धुंरधर आलराउंडर एंड्रयू साइमंडस ने दर्शकों द्वारा बंदरों की आवाजें निकालने को नस्लीय टिप्पणी का रंग देकर जो मुद्दा भड़काया है वह आस्ट्रेलियाई टीम का मौजूदा दौरा समाप्त होने पर भी थमेगा नहीं बल्कि कुछ महीने बाद भारत के आस्ट्रेलियाई दौरे में भी जारी रहेगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+