भारत ने आस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया
मुंबई,18 अक्टूबरः भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवें और अंतिम एकदिवसीय मैच को दो विकेट से जीतकर अपनी पिछली हार का कुछ हद तक बदला ले लिया है.आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.भारत के लेफ्ट आर्म स्पिनर मुरली कार्तिक ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने के साथ बल्ले से भी अपना कमाल दिखाया.शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बावजूद रॉबिन उथप्पा और निचले क्रम में जहीर खान व हरभजन सिंह ने गजब का जीवट दिखाया.भारत ने बेहद रोमांचक संघर्ष के बाद ऑस्ट्रेलिया को बुधवार रात 2 विकेट से हरा कर सम्मान बचा लिया.
कार्तिक ने दस ओवर के एक स्पैल में ब्रैड हाज 16,एंड्रयू साइमंड्स 0,ब्रैड हेडिन 19,ब्रैड हाग 0,ब्रेट ली 0 और जेम्स होप्स को 22 पर पेवेलियन लैटा दिया.पारी का 32वां ओवर आस्ट्रेलिया के लिए कहर बनकर आया.कार्तिक ने हेडिन को पगबाधा आउट कर अपना तीसरा शिकार किया और आस्ट्रेलिया को छठा टका दिया.हाग अभी क्रीज पर पहुंचे थे कि दो गेंद बाद ही कार्तिक ने उन्हें गली में खडे़ रोबिन उथप्पा के हाथों कैच करा दिया.अगली ही गेंद पर कार्तिक ने अपना पांचवा शिकार किया और ब्रेट ली को आर पी सिंह के हाथों लपकवाया,हालांकि कार्तिक अपनी हैट्रिक चूक गए और मिशेल जानसन ओवर की इस आखिरी गेंद को खेलने में सफल रहे.
इससे पूर्व आस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही और अनफिट मैथ्यू हेडन की जगह पारी की शुरूआत करने आए माइकल क्लार्क पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट हो गए.इसके बाद पोंटिंग ने गिलक्रिस्ट के साथ मिलकर मेहमान टीम की पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 60रन जोडे़.गिलक्रिस्ट को इरफान पठान ने हरभजन सिंह के हाथों कैच कराया.गिलक्रिस्ट 26 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 19 रन की बना सके.
आस्ट्रेलिया ने इस मैच में वही टीम उतारी जो नागपुर में पिछले मैच में खेली थी.ओपनर मैथ्यू हेडन फिटनेस टेस्ट नहीं पास कर सके और उन्हें नहीं चुना गया.भारत ने दूसरी तरफ टीम में दो परिवर्तन किए.आउट आफ फार्म राहुल द्रविड और तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्री संत को हटाकर उनकी जगह दिनेश कार्तिक और रुद्र प्रताप सिंह को लिया गया.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications