ब्राजील पर जोरदार जीत से भारत वालीबाल के सेमीफाइनल में
हैदराबाद. 17 अक्टूबर .वार्ता. भारत ने आज यहां अंतिम ग्रुप मैच में ब्राजील को 3..1 से हराकर चौथे सैन्य विश्व खेलों की वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया
मजबूत माने जाने वाली दक्षिण अमरीकी टीम के साथ कांटेदार मुकाबले में पहला सेट गंवाने के बावजूद मेजबान टीम ने जबर्दस्त वापसी की और मैच 23..25. 25..17. 26..24. 25..17 से अपने नाम कर लिया1 दोनों टीमों ने लीग मुकाबलों में एक..एक मैच जीता था इसलिए इसे क्वार्टरफाइनल मैच माना जा रहा था क्योंकि इसमें जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल में पहुंचना था
पहले सेट में ब्राजील ने बढिया शुरूआत की लेकिन भारतीय खिलाडियों ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 14..14 बराबरी पर ला दिया1 लेकिन अंतत: ब्राजील ने यह सेट 25..23.से जीत लिया
दूसरे सेट में भारतीय खिलाडी हावी रहे और उन्होंने इसे 25..17 से जीत लिया1 तीसरे सेट में दोनों टीमों के बीच कांटेदार मुकाबला हुआ1 एक समय दोनों टीमें 24..24 के स्कोर पर थी1 लेकिन भारत ने ड्यूस में 26..24 से सेट अपने नाम कर लिया1 भारतीय टीम ने 2..1 से बढत लेने के बाद तीसरा सेट 25..17 से आसानी से जीतकर सेमीफाइनल में अपने लिए जगह पक्की कर ली
पूल बी से भारत के अलावा चीन तथा पूल ए से दक्षिण कोरिया और कतर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं
प्रकाश0.राज.राणा 1742वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications