Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गृहनगर में मिले भव्य स्वागत से गदगद हुए आनंद

चेन्नई. 17 अक्टूबर. वार्ता. दूसरी बार विश्व शतरंज चैंपियन बनने के बाद पहली बार अपने गृहनगर लौटे सुपर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद का आज यहां भव्य स्वागत किया गया

इस स्वागत से गदगद नजर आ रहे आनंद ने यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तमिल में कहा ..मैंने कभी भी ऐसी उम्मीद नहीं की थी कि इतने सारे लोग खासकर बच्चे मेरा स्वागत करने आएंगे1.. चेन्नई हवाईअड्डे पर आनंद का स्वागत करने के लिए अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और तमिलनाडु शतरंज संघ के पदाधिकारियों के अलावा बडी संख्या में स्कूली छात्र . जूनियर खिलाडी और शतरंजप्रेमी मौजूद थे 1 आनंद के साथ उनकी पत्नी अरूणा भी नयी दिल्ली से आए विमान से यहां पहुंचीं

हवाईअड्डे पर आनंद के पहुंचते ही प्रशंसकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया 1 स्कूली बच्चों और जूनियर खिलाडियों में उनसे हाथ मिलाने और बात करने का उत्साह अधिक दिखायी दिया1 ढोल की थापों और पंरपरागत नादस्वरम के बीच आंनद का जोरदार स्वागत किया गया1 आनंद ने कहा कि वह अगले एक सप्ताह अपने घर में आराम करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कुछ समय गुजारेंगे1 उन्होंने कहा ..उसके बाद मैं अगले सत्र के बारे में सोचूंगा1.. यूं तो आनंद रविवार देर रात को ही नयी दिल्ली पहुंच गये थे लेकिन अपने सम्मान में आयोजित कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण उन्हें अपने गृह नगर आने का मौका आज ही मिल सका 1 आनंद ने गत महीने के अंत में मेक्सिको में हुयी विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतकर शतरंज की दुनिया की बादशाहत वर्ष 2000 के बाद दूसरी बार हासिल कर ली थी

राज.प्रकाशनेने1807वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+