चैंपियंस ट्राफ्ी का उदघाटन मैच पाकिस्तान और जर्मनी के बीच
नयी दिल्ली 17 अक्तूबर .वार्ता. मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में होने वाले चैंपियंस ट्राफ्ी हाकी टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में विश्व चैंपियन जर्मनी का सामना पाकिस्तान से होगा1 अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ .एफ् आई एच. की आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि टूर्नामेंट में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमें शिरकत करेंगी1 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट में छह टीमों को हिस्सा लेना था. लेकिन लाहौर से मेजबानी छिनने के बाद एफ् आई एच ने टूर्नामेंट में दो और टीमों को शामिल करने का फ्ैसला किया1 इसके बाद ही पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला1 मेजबान मलेशिया के अलावा टूर्नामेंट की अन्य टीमें हैं गत विजेता हालैंड. विश्व चैंपियन जर्मनी. स्पेन. कोरिया और बि्रटेन1 टूर्नामेंट राउंड राबिन लीग आधार पर खेला जाएगा और दो शीर्ष टीमें फ्ाइनल में पहुंचेंगी
उप्रेती प्रकाश जगबीर2044वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications