फेडरर और नडाल मेड्रिड मास्टर्स के अंतिम आठ में
मेड्रिड 19 अक्टूबर. रायटर. दुनिया के नंबर एक खिलाडी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और नंबर दो खिलाडी स्पेन के राफेल नडाल ने यहां खेले जा रहे मेड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है
गत चैंपियन फेडरर ने गुरूवार को खेले गये एक मैच में अजेटीना के गिलेरमो कनास को 6..0 6..3 से बुरी तरह परास्त कर दिया1 फेडरर को यह मैच जीतने में कोई दिक्कत नहीं हुयी और वह उन्होंने कनास को संघर्ष करने का मौका भी नहीं दिया
एक घंटे से भी कम समय में यह मैच जीतने वाले फेडरर ने कहा... मैंने थोडे अवसर लिये और हमेशा मैच पर नियंत्रण बनाये रखा1.. उनके लिए यह एकतरह से पुराना हिसाब चुकाने का मौका भी था और उन्होंने इसे हाथ से निकलने नहीं दिया1 साल की शुरूआत में उन्हें दो बार कनास से हार ेलनी पडी थी
लेकिन नडाल के लिए बि्रटेन के एंडी मरे के खिलाफ जीत हासिल करना उतना आसान नहीं रहा1 नडाल ने एक बेहद रोचक मुकाबले में मरे को 7..6 6..4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की
प्रेम.अमित नंद1454 जारी.रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications