स्मिथ ने एनतिनी के फार्म में लौटने पर खुशी जतायी
लाहौर.19 अक्टूबर. रायटर. दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ गुवार को खेले गए एकदिवसीय मैच में अपने तेज गेंदबाज मखाया एनतिनी के फार्म में लौटने पर खुशी जतायी है
खराब फार्म के कारण एनतिनी को वर्ष 2007 के विश्व कप और अभी हाल में आयोजितंटी 20 विश्व कप क े लिए चुनी गई टीम में शामिल नहीं किया गया था1 लेकिन एनतिनी ने यहां के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे मैच में 69 रन पर पाकिस्तान के चार महत्वपूर्ण खिलाडियों को आउट करने के साथ ही फार्म दोबारा पा लिया1 स्मिथ ने अपनी टीम के पाकिस्तान पर 45 रन की जीत के बाद कहा ...एनतिनी ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में संघर्ष किया और दूसरे में वापसी की शु आत की1 वह हमारी टीम के बहुत अच्छे गेंदबाजों में एक रहे हैं 1कुछ समय के लिए वह अपने फार्म में नहीं थे लेकिन अब उन्हें अपना फार्म वापस पा लिया है जिसकी हमें बहुत खुशी है1... स्मिथ ने कहा ....यदि हम अगला मैच जीत लेते हैं और भविष्य में भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो यह सीजन हमारे लिए बहुत प्रात्साहित करने वाला होगा 1... दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रंृखला 1..0 से पहले ही जीत चुका है
अमित.प्रेम नंद1230 रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications