फरारी के रैकोनेन ने जीता फार्मूला वन खिताब
साआे पाआेलो. 22 अक्टूबर. रायटर. फरारी के किमी रैकोनेन ने रविवार को ब्राजीलियन ग्रां प्री में पहला स्थान हासिल करने के साथ ही इस साल का फार्मूला वन खिताब लेविस हेमिल्टन को पीछे छोडते हुये महज एक अंक के अंतर से जीत लिया
रैकोनेन ने शुरूआती अनुमानों के विपरीत यह रेस बेहद नजदीकी मुकाबले में जीत ली 1 उनकी ही टीम के साथी फेलिप मेसा महज 1.493 सेकंड के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे जबकि दो बार के विश्व चैंपियन मैकलारेन के फनाडो अलोंसो तीसरे स्थान पर रहे
रैकोनेन की इस जीत के साथ के साथ ही मैक्लारेन के लेविस हेमिल्टन का अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनने का सपना धराशायी हो गया 1 बि्रटेन के रहने वाले 22 वर्षीय हेमिल्टन ब्राजीलियन ग्रां प्री रेस में सातवें स्थान पर रहे 1 इसके साथ ही साल के अंत में उनके कुल अंकों की संख्या 109 तक ही पहुंच पायी और वह रैकोनेन के बाद दूसरे स्थान पर रहे
बहरहाल फिनलैंड के रहने वाले रैकोनेन ने साल की अपनी छठी रेस जीतने के बाद कहा... हम बहुत मजबूत स्थिति में नहीं थे लेकिन हमें हमेशा इस बात का विश्वास था कि हम जीत सकते हैं 1 एक टीम के तौर पर हम हमेशा साथ रहे और खराब समय में भी एक..दूसरे का साथ नहीं छोडा1... प्रेम पार्थिव रामलाल151
जारी.रायटर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications