टेस्ट क्रिकेट में एक नए युग की शुरूआत करेगा आस्ट्रेलिया..ली
सिडनी. 25 अक्टूबर .रायटर. आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बे्रट ली ने आज कहा कि लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहे शेन वार्न और ग्लेन मैकग्रा जैसे दिग्गज खिलाडियों के बगैर उनकी टीम टेस्ट क्रिकेट में एक नए युग की शुरूआत करने जा रही है
तेज गेंदबाज मैकग्रा और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 708 विकेट लेने वाले दिग्गज लेग स्पिनर वार्न ने पिछले साल एशेज सीरीज में जीत के बाद संन्यास ले लिया था1 दोनों खिलाडियों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में 1200 से अधिक विकेट लिए हैं
आस्ट्रेलिया टीम मैकग्रा और वार्न के बिना पहली बार अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ अपनी जमीन पर दो टेस्ट मैचों की श्रंृखला खेलेगी1 पहला टेस्ट आठ नवंबर से बि्रसबेन में शुरू होगा
ली ने यहां पत्रकारों से कहा ..यह एक नए युग की शुरूआत है लेकिन हम इससे उत्साहित हैं1.. उन्होंने कहा ..कठिन टेस्ट मैचों में विकेट लेने के लिए हम हमेशा वार्न और मैकग्रा पर निर्भर रहते थे1 लेकिन अब ये बेहतरीन खिलाडी टीम में नहीं हैं1.. आस्ट्रेलिया की आेर से ली गेंदबाजी आक्रमण की शुरूआत करेंगे1 स्टुअर्ट क्लार्क. मिशेल जानसन या शान टेट उनके साथ दूसरे छोर से गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं
59 टेस्ट मैचों में 231 विकेट ले चुके ली ने कहा ..मुे टेट के साथ गेंदबाजी शुरू करने का बेताबी से इंतजार है क्योंकि वह पूरी ताकत और आक्रामकता के साथ गेंदबाजी करते हैं1..प्रकाश उप्रेतीवीरेन्द्र1549रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications