Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुक्केबाज नरजीत ने भारत को दिलाया. दूसरा स्वर्ण वालीबाल में कांस्य

हैदराबाद. 20 अक्टूबर .वार्ता. मुक्केबाज नरजीत सिंह ने यहां चल रहे चौथे सैन्य विश्व खेलों में 54 किलोग्राम वर्ग में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए आज भारत को इन खेलों का दूसरा स्वर्ण पदक दिला दिया जबकि पुरूषों की वालीबाल स्पर्धा में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता

मणिपुर के नरजीत जर्मनी के श्नेडर मार्सल के खिलाफ तीसरे राउंड की समाप्ति तक 5..6 से पिछडे हुए थे लेकिन उन्होंने अंतिम राउंड में शानदार वापसी करते हुए जर्मन मुक्केबाज को 12..8 से हरा दिया

नरजीत ने इस अपने कैरियर की सबसे बडी जीत बताया1 उन्होंने अपनी जीत के लिए अपने प्रशिक्षकों और घरेलू दर्शकों को धन्यवाद दिया1 उन्होंने कहा ..यह जीत मेरे कैरियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है और मुे इस बात की खुशी है कि मैंने देश को यह सम्मान दिलाया है1.. उधर वालीबाल में भारतीय टीम ने अपने अंतिम राउंड रोबिन मुकाबले में कतर को 25..21 25..21 25..21 से हराकर कांस्य पदक जीता1 इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन ने और रजत दक्षिण कोरिया ने जीता

इसी के साथ पदक तालिका में अब भारत के पदकों की संख्या दो स्वर्ण. एक रजत और सात कांस्य सहित कुल दस पदक हो गई है1 इससे पहले भारत की पुरूष सेलिंग टीम ने शुक्रवार को मुंबई में देश को पहला स्वर्ण दिलाया था1 प्रकाश.प्रेम.रमेश192

वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+