नयी दिल्ली 25 अक्टूबर.वार्ता. सीमा सुरक्षाबल जालंधर ने आज स्थानीय टीम हिन्दुस्तान फुटबाल क्लब को एक मात्र गोल से हराकर डूरंड कप फुटबाल टूर्नामेंट के मुख्य राउंड में जगह बना ली
यहां डा.अंबेडकर स्टेडियम में हुये नजदीकी संघर्ष में गुरजीत सिंह अटवाल ने 89 वे मिनट में विजयी गोल दागकर स्थानीय दर्शकों को निराश कर दिया
बीएसएफ इस तरह 18 टीमों के क्वालीफाइंग राउंड से मुख्य राउंड में पहुंचने वाली टीम बन गयी
क्वालीफाइंग राउंड से चार टीमों को मुख्य राउंड में पहुंचना है
राज लखमी2137वार्ता