प्राकृतिक नहीं थी वूल्मर की मौतः डॉ.शेषैया
किंग्सटन. 25 अक्टूबरः पाकिस्तान के पूर्व कोच बाब वूल्मर के शव का पोस्टमार्टम करने वाले जमैका के मुख्य सरकारी पैथोलॉजिस्ट डॉ. एरे शेषैया ने अपने पुराने रूख पर अडिग रहते हुए कहा है कि वूल्मर की मौत प्राकृतिक नहीं थी बल्कि कीटनाशक के जहर से हुई थी.
जमैका रेडियो के अनुसार डॉ. शेषैया ने वूल्मर की मौत की कोरोनर द्वारा छानबीन के दौरान कल यहां कहा कि पाकिस्तानी कोच की मौत गला घोंटकर और साइपरमेथरिन नामक विष के प्रभाव से हुई थी. डॉ. शेषैया भारतीय हैं और पिछले 15 वषों से यहां रह रहे हैं. वह गुरूवार को भी कोरोनर जांच के समक्ष अपना बयान दर्ज कराएंगे. साइपरमेथरिन एक कीटनाशक है जिसका पाकिस्तान, ब्रिटेन, भारत, चीन और बंगलादेश सहित कई देशों में व्यापक इस्तेमाल किया जाता है.
शुरूआत में डॉ. शेषैया ने कहा था कि वूल्मर की मौत गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई थी लेकिन टाक्सिकोलॉजी रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने इसमें संशोधन किया कोरोनर जांच के समक्ष डॉ. शेषैया ने कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद मुझे 21 जून तक टाक्सिकोलाजी की अंतिम रिपोर्ट नहीं मिली थी. उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि वूल्मर के गले की हड्डी की एक्सरे रिपोर्ट का रिजल्ट पाने वाले वह अंतिम व्यक्ति थे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications