Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुरलीधरन ने चार विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को चेतावनी दी

एडिलेड 29अक्टूबर .रायटर. शेन वार्न का 708 विकेट का विश्व रिकार्ड तोडने के करीब खडे श्रीलंका के आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने सोमवार को आस्ट्रेलियन चेयनमेन एकादश के खिलाफ ड्रा समाप्त हुए तीन दिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच में 121 रन पर चार विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को आगामी टेस्ट श्रंृखला के लिए चेतावनी दे दी है

चेयरमैन एकादश की टीम श्रीलंका के पहली पारी के छह विकेट पर 368रन पारी घोषति के स्कोर के जवाब में अंतिम दिन दूसरे सत्र में 409 रन बनाकर आउट हो गई

टेस्ट क्रिकेट में 700विकेट ले चुके मुरलीधरन ने 44 आेवर में 121 रन देकर चार विकेट लिए जबकि दिलहारा फरनांडो और फरवीज महारूफ ने दो दो विकेट लिए

श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 123 रन बनाए और दोनों टीमों के कप्तान निर्धारित समय से एक घंटा पहले मैच ड्रा करने के लिए सहमत हो गए1 कप्तान माहेला जयवर्धने ने 52 रन बनाकर पहली पारी के शून्य की निराशा को दूर किया1 तिलन समरवीरा 41 रन पर नाबाद रहे

इस बीच श्रीलंका के उपकप्तान कुमार संगकारा का बांए हैमस्टि्रंग की चोट के कारण आठ नवम्बर से बि्रस्बेन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है

राज.पार्थिव.रमेश1548रायटर

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+