वनडे सीरीज दक्षिण अफ्रीका के नाम
लाहौर, 29 अक्टूबरः जैक्स कैलिस के शानदार अर्द्धशतक (86) और एल्बी मोर्कल तथा मखाया एनतिनी की धारदार गेंदबाजी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने आज यहां पांचवे और निर्णायक वनडे क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 14 रन से हराकर श्रृंखला पर 3-2 से कब्जा कर लिया.
दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि नौ विकेट पर 233 रन का साधारण स्कोर खड़ा किया लेकिन मोर्कल ने 44 रन पर चार और एनतिनी ने 61 रन पर चार विकेट ठोकते हुए पाकिस्तान को 46.3 ओवर में 219 के स्कोर पर समेट दिया. पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ यूनुस खान (58) और मोहम्मद यूसुफ (53) ही प्रतिरोध कर सके. पाकिस्तान की पारी का पतन बड़े ही नाटकीय अंदाज में हुआ और उसके अंतिम छह विकेट सिर्फ 36 गेंदों के अंतराल में 20 रन जोड़कर ही लुढ़क गए. इस तरह पाकिस्तान ने वनडे सीरीज मेहमान टीम को सौंप दी. एनतिनी को "मैन आफ द मैच" घोषति किया गया जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद युसुफ "मैन आफ द सिरीज" रहे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications