राष्ट्रपति से मिली 20-20 विजेता टीम
नई दिल्ली, 31 अक्टूबरः भारत की 20-20 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रपति सहित, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की.
कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी समेत ये खिलाड़ी राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां आए थे. समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 20-20 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम, एशिया कप विजेता हॉकी टीम और नेहरू कप विजेता फुटबाल टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया. प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के साथ खिलाड़ियों की मुलाकात के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी सी सी आई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे.
सोनिया ने क्रिकेटरों को उनकी शानदार कामयाबी के लिए शाबाशी दी और विश्वास जाहिर किया कि वे इसी तरह देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष एशिया कप विजेता हाकी खिलाड़ियों से बुधवार को मिलेंगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications