Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वुड्स ने दुबई में आलीशान बंगला खरीदा

Tiger woodsदुबई, 03 नवंबरः विश्व के सबसे धनी खिलाड़ी गोल्फर टाइगर वुड्स का इरादा दुबई को अपना दूसरा घर बनाने का है और वह यहां 16500 वर्ग फीट का एक बंगला बनवा रहे हैं. दुबई में पहले से ही कई बड़ी खेल हस्तियां रह रही हैं.

अल वाया गोल्फ कोर्स के नजदीक वुड्स के आलीशान बंगले में जिम्नाजियम, थिएटर, लाइब्रेरी और स्वीमिंग पूल भी होगा. वुड्स का बंगला जिस इलाके में है उसे ततवीर नाम की कंपनी विकसित कर रही है. इसमें एक करोड़ 20 लाख से लेकर दो करोड़ 30 लाख डॉलर तक के 287 बंगले होंगे.

वुड्स ने हाल ही में अमरीका में फ्लोरिडा के जुपिटर आइलैंड में समंदर के किनारे चार करोड़ डॉलर में 10 एकड़ में बना बंगला खरीदा था, लेकिन यह उनके लिए शुभ साबित नहीं हुआ और इसी साल जुलाई में बिजली गिरने से उसका गेस्ट हाउस नष्ट हो गया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+