...
...टवंटी 20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंचने के बारे में यूनुस ने कहा...यह काफी रोमांचक था 1 हम सबने काफी मेहनत की थी और यह बहुत अच्छा रहा 1... भारतीय दौरे में पाकिस्तान टीम का उप कप्तान बनकर आने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा...यह शंृखला काफी महत्वपूर्ण थी इसलिए हमने यह जिम्मेदारी संभाल ली 1... यह पूछने पर कि क्या आप पाकिस्तान टीम के कप्तान बनना चाहते हैं यूनुस ने साफ किया ...अगर मुे कप्तान बनना होता तो मैं इसे छोडता ही क्यों 1... भारत और पाकिस्तान के दोनों नए कप्तानों के बारे में यूनुस ने कहा...शोएब मलिक और महेन्द्र सिंह धोनी की काबलियत पर शक नहीं किया जा सकता है 1 दोनों बेहतरीन खिलाडी और नेतृत्वकर्ता हैं और वनडे के नामी खिलाडी हैं 1... दोनों टीमों की गेंदबाजी आक्रमण के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा...हमारे पास शोएब अख्तर .उमर गुल जैसे गेंदबाज हैं और हमारी गेंदबाजी अच्छी है 1 उपमहाद्वीप की विकेट हालांकि बल्लेबाजों के अनुकूल होती है लेकिन इसके बावजूद हमारे गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं 1... टवंटी..20 .वनडे और टेस्ट में तालमेल बैठा पाने के बारे में पूछने पर यूनुस ने कहा...हां इसमें थोडी परेशानी होती है 1लेकिन हर संस्करण मजेदार होता है बस आप बेहतर प्रदर्शन करते रहिए 1...भारत में कोलकाता में खेले गए अपनी शतकीय पारी को यादगार बताते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी बेहतरीन पारी थी
भारत के विस्फोट बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा...सहवाग अभी फार्म में नहीं हैं और हमारी कोशिश होगी कि उन्हें फार्म में वापस नहीं आने दिया जाये 1 लेकिन हां वह हमारे लिए सिरदर्द तो हैं ही 1...सत्यकाम.पार्थिव.राणा 1329जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications