Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आपातकाल से खिलाड़ियों पर दबावः इंजमाम

inzamam ul haqनोएडा 5 नवंबरः पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इंजमाम उल हक ने आज कहा कि उनके देश में शनिवार शाम से लागू आपातकाल की वजह से भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान पाक खिलाड़ियों पर भारी मानसिक दबाव रहेगा.

एक निजी चैनल के क्रिकेट विशेषज्ञ के तौर पर भारत आए इंजमाम ने यहां एक समारोह में शिरकत करने के बाद यूनीवार्ता से कहा कि पाकिस्तान में आपातकाल लगने के बाद भ्रमणकारी टीम के खेल पर असर पड़ना लाजिमी है. पिछले महीने ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इंजमाम ने कहा कि आपातकाल की वजह से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव रहेगा.

इससे उनके खेल पर असर पड़ना लाजिमी है.पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने बढ़ती अराजकता और हिंसा का हवाला देते हुए शनिवार शाम को आपातकाल लागू कर दिया था, लेकिन पाक टीम के मीडिया मैनेजर एहसान मलिक कह चुके हैं कि इससे भारत दौरे के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+