पाकिस्तानी पत्रकारों को अब तक वीसा नहीं
लाहौर 06 नवंबर . वार्ता .पाकिस्तानी मीडियाकर्मी वीसा मिलने में देरी की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार को गुवाहाटी में हुए पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की रिपोटिग नहीं कर सके 1 पांच मैचों की इस शृंखला के लिए पाकिस्तान के 46 खेल संवाददाताओं को अधिकृत किया गया था 1 लेकिन इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने देरी के लिए बिना कोई वजह बताए अब तक इनका वीसा जारी नहीं किया है
मौजूदा हालात में ये खेल संवाददाता शायद गुरूवार को मोहाली में होने वाले दूसरे मैच को भी कवर नहीं कर सकें 1 इन सब ने वीसा के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड . पी सी बी . के जरिए अर्जी की थी और उन्हें अब तक उनका पासपोर्ट भी नहीं लौटाया गया है 1 इस बीच पी सी बी सूत्रों ने आज यहां बताया कि भारतीय उच्चायोग ने वीसा जल्दी ही जारी करने का आश्वासन दिया है 1 सूत्रों ने कहा .. हम उम्मीद करते हैं कि ये पत्रकार मोहाली के मैच को कवर कर सकेंगे 1 पार्थिव प्रेम लखमी1337वार्ता 1306
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications