Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ड्रा रहे मैच में द्रविड का दोहरा शतक

मुंबई . 06 नवंबर . वार्ता . 1 खराब फार्म की वजह से टीम इंडिया से निकाले गए राहुल द्रविड ने मुंबई के खिलाफ एलीट डिवीजन ग्रुप ए रणजी ट्राफी क्रिकेट मैच के आखिरी दिन आज यहां कर्नाटक की आेर से जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमा दिया 1 ड्रा रहे इस मैच से कर्नाटक को एक अंक मिला 1 मुंबई को पहली पारी में बढत की वजह से तीन अंक मिले 1 मुंबई ने 32 आेवरों में 256 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच खत्म होने के समय तक 17 आेवर में दो विकेट पर 70 रन बनाए 1 कर्नाटक पहली पारी में 142 रन से पीछे थे 1 उसने सुबह अपनी दूसरी पारी एक विकेट पर 195 रन से आगे शुरू की 1 द्रविड और के बी पवन ने अपनी सोदारी को आगे बढाते हुए 158 रन जोडे 1 पवन ने 80 रन की अपनी पारी में 254 गेंदों का सामना किया और सात चौकों के अलावा एक छक्का भी जमाया 1 उन्हें अभिषेक नायर ने विकेट कीपर विनायक सामंत के हाथों कैच कराया 1 द्रविड शुआत से ही हमलावर मूड में थे 1 उन्होंने इकबाल अब्दुल्ला की गेंद को खूबसूरती के साथ कवर सीमा के बाहर भेजा 1 दिन के चौथे आेवर में नई गेंद लिए जाने के बावजूद उनकी आक्रामकता में कोई कमी नहीं आई 1 पार्थिव .सत्यकाम.राणा 1850जारी . वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+