हंपी की नजरें विश्व शतरंज चैंपियनशिप पर
विजयवाडा . 06 नवंबर . वार्ता. महिला ग्रैंड मास्टर कोनेरू हंपी ने आज कहा कि विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतना उनका मुख्य लक्ष्य है और इसकी तैयारी के मद्देनजर वह और ज्यादा पुरूषों की ग्रैंड मास्टर टूर्नामेंटों में खेलेंगी
हांगकांग से लौटने के बाद हंपी ने यूनीवार्ता को बताया कि वह विश्व इंडोर खेलों के फाइनल में कतर में ू चान के खिलाफ स्वर्ण जीतकर काफी खुश हैं 1 उन्होंने हाल ही मकाउ में आयोजित दूसरे एशियाई इंडोर खेलों में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतने पर भी खुशी जताई
उन्होंने कहा कि पुरूषों के ग्रैंड मास्टर टूर्नामेंट में और ज्यादा खेलकर वह विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए अच्छे तरीके से तैयार हो जाएंगी 1गौरतलब है कि विश्व शतरंज चैंपियनशिप अगले साल होने की संभावना है हालांकि इसकी तारीख और स्थान का चयन अभी नहीं किया गया है
हंपी ने कहा कि वह हालैंड में 11 से 27 जनवरी तक होने वाले कोरस बी ग्रुप सुपर गैंड मास्टर आमंत्रण टूर्नामेंट में खेलेंगी 1इस टूर्नामेंट में पूरी दुनिया के 14 खिलाडी भाग लेंगे 1टूर्नामेंट राउंड राबिन आधार पर खेला जाएगा
उन्होंने कहा...मेरा लक्ष्य विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतना है 1...सत्यकाम.ति्रपाठी2136वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications