चंडोक को मिला रेड बुल फार्मूला वन टीम से बुलावा
नयी दिल्ली 06 नवंबर. वार्ता. भारत के उभरते कार रेसर करूण चंडोक को फार्मूला वन टीम .रेड बुल. की तरफ से टेस्ट ड्राइव करने का निमंत्रण मिला है
आज यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक चंडोक रेड बुल टीम के साथ बार्सिलोना में 13 और 14 नवंबर को टेस्ट ड्राइव करेंगे 1 अगले साल की फार्मूला वन विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के सिलसिले में ये परीक्षण दौडें आयोजित की जा रही हैं1 यह पहला मौका होगा जब चंडोक किसी फार्मूला वन कार को दौडाएंगे1 वह इससे पहले भी रेड बुल से जुडे हुये थे1 वह इस साल रेड बुल के समर्थन वाले इकलौते रेसर रहे जिन्होंने जीपी.2 सीरीज की कोई रेस जीती1 इसी प्रदर्शन के बाद रेड बुल फार्मूला वन की तरफ से उन्हें टेस्ट ड्राइव का मौका हासिल हुआ है
चंडोक ने इस बुलावे पर खुशी का इजहार करते हुये कहा.. यह मेरे वर्षों पुराने सपने के सच होने जैसा है1 जब मैं चार साल का था. उसी समय से फार्मूला वन ड्राइवर बनने के बारे में सोचता था1 यह एक ऐसा दिन है जब मेरी. मेरे घरवालों और मेरा समर्थन करने वाले हरेक शख्स की उम्मीदें पूरी होने की उम्मीद जगी है1. रेड बुल टीम के प्रमुख क्रिस्टियन हार्नर ने कहा कि जीपी.2 सीरीज में चंडोक के शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें बार्सिलोना में टीम की एक फार्मला वन कार दौडाने का मौका मिलेगा1 रेड बुल फार्मूला वन सकिट की एक उभरती टीम है और इस साल कंस्ट्रक्टर्स विश्व चैंपियनशिप में वह पांचवे स्थान पर रही थी
प्रेम पार्थिव जगबीर1410वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications