हेनिन सेमीफाइनल में
मैड्रिड . 08 नवंबर . रायटर . 1 विश्व की नंबर एक खिलाडी जस्टिन हेनिन ने सर्बिया की येलेना यानकोविच के खिलाफ बुधवार को यहां 6..2 6..2 से जीत के साथ ही महिला टेनिस संघ चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली 1 बेल्जियम की हेनिन येलो ग्रुप में सीधे सेट में लगातार दो जीतों के साथ ही सेमीफाइनल के दरवाजे तक पहुंच गई थी 1 इसके बाद अमरीका की सेरेना विलियम्स के आन्ना चकवेताद्जे के खिलाफ मैच से हट जाने के बाद हेनिन को अंतिम चार खिलाडियों में जगह मिल गई 1 सेरेना ने 20 साल की रूस की चकवेताद्जे के खिलाफ पहला सेट 4..6 से गंवाने के बाद बाएं घुटने में तकलीफ की वजह से मैच से हट जाने का फैसला किया 1 हेनिन ने मंगलवार को चकवेताद्जे को 6..1 7..6 से पराजित किया था 1 उन्होंने यानकोविच के खिलाफ मैच में शुआत से ही दबाव बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तीन बार तोडते हुए पहला सेट जीत लिया 1 विश्व में नंबर तीन यानकोविच दूसरे सेट में भी नहीं संभल सकीं और हेनिन ने मैच आसानी से जीत लिया 1 रेड ग्रुप में एना इवानोविच स्लोवाकिया की डैनिएला हांतुचोवा को 6..2 7..6 से हराने के साथ ही सेमीफाइनल के करीब पहुंच गइ 1 सर्बिया की इवानोविच ने मंगलवार को रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को पराजित किया था 1 लगातार दूसरे मैच में सीधे सेटों में हार की वजह से विश्व की नौवें नंबर की खिलाडी हांतुचोवा के लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो गए 1 पार्थिव लखमी 1112रायटर..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications