Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तानी के हकदार थे कुम्बले .. श्रीकांत

चेन्नई. 09 नवंबर.वार्ता. पूर्व क्रिकेट कप्तान कृष्णामचारी श्रीकांत ने आज कहा कि दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के एकदम सही हकदार थे

श्रीकांत ने यहां यूनीवार्ता के साथ बातचीत में कहा ... कुंबले इसके एकदम सही हकदार हैं 1 उन्हें तो वर्षों पहले कप्तानी मिल जानी चाहिए थी 1 हालांकि उन्हें कप्तानी बहुत देर से मिली है लेकिन मैं इससे बहुत खुश हूं 1... उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चयनसमिति ने कुंबले को टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपकर सही कदम उठाया है1 कुंबले को कप्तानी सौंपने का निर्णय गुरूवार रात मोहाली में हुयी चयनसमिति की बैठक में किया गया था 1 राहुल द्रविड के इस्तीफे के बाद यह जगह रिक्त चल रही थी

श्रीकांत से जब यह पूछा गया कि 37 वर्षीय यकुंबले को कप्तानी तो केवल पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए ही सौंपी गयी है तो उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह दिग्गज लेग स्पिनर अगले महीने शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई दौरे पर भी टीम इंडिया की कमान संभालेगा

हालांकि उन्होंने कहा कि कुंबले को यह जिम्मेदारी एक साल तक ही संभालने को मिलेगी 1 उन्होंने कहा... बोर्ड एक साल बाद नये कप्तान की तलाश करने की स्थिति में होगा 1... दरअसल कुंबले की बढती उम्र लंबे समय तक यह जिम्मेदारी संभालने के आडे आ रही है

प्रेम .प्रेम .1842 वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+