मलिक का कप्तानी कार्यकाल बढा
कराची. 10 नवंबर.रायटर. विश्व कप के बाद से ही पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालने वाले आलराउंडर शोएब मलिक को अगले साल के अंत तक के लिए यह दायित्व सौंप दिया गया है
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड.पीसीबी. के प्रमुख नसीम अशरफ ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि बोर्ड बतौर कप्तान मलिक के प्रदर्शन से खुश है लिहाजा उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढाया जा रहा है 1 मलिक इस समय भारत दौरे पर टीम की अगुवायी कर रहे हैं
अशरफ ने कहा... मलिक ने टीम का नेतृत्व बढिया तरीके से किया है और टीम के सभी खिलाडी उनके साथ सहज महसूस करते हैं 1 वह युवा हैं और तेजी से सीख रहे हैं 1 हमें भविष्य की तरफ देखना होगा जिसके लिए टीम में निरंतरता जरूरी है 1... कैरेबियाई विश्व कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस्तीफा देने वाले इंजमाम उल हक की जगह 25 वर्षीय मलिक को कप्तानी सौंपी गयी थी 1 शुरू में उन्हें इस साल के आखिर तक के लिए कप्तान बनाया गया था लेकिन अब उनका कार्यकाल दिसंबर 2008 तक के लिए बढा दिया गया है
प्रेम राज रामलाल153
रायटर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications