Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

...

इससे पहले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें चंडीगढ से शाम चार बजे के करीब लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंची जहां से खिलाडी बस में सवार होकर कानपुर के लिए रवाना हो गए1 एक घंटे विलंब से पहुंचने के कारण लखनऊ में कोई आधिकारिक स्वागत समारोह नहीं हो सका1 हवाई अड्डे से रवाना हुआ चार बसों का काफिला डेढ घंटे में कानपुर के लैंडमार्क होटल पहुंचा जहां दोनों टीमों के खिलाडी ठहरेंगे

इस काफिले का नेतृत्व .रायबरेली एक्सप्रेस. द्र प्रताप सिंह को हाल में बतौर उपहार मिली लग्जरी कार कर रही थी जिसमें कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी. इरफान पठान और राबिन उथप्पा भी बैठे थे1 इस कार को चलाने का जिम्मा उथप्पा ने संभाल रखा था

हवाई अड्डे पर खिलाडियों की एक लक पाने के लिए सुबह से इंतजार करे हजारों प्रशंसकों ने बस में सवार हो रहे शोएब अख्तर और शाहिद आफरीदी को देखकर अपनी खुशी का इजहार किया वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर .धोनी और युवराज सिंह ने अपना हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया

इस दौरान टीम इंडिया के अधिकतर खिलाडी अपने मोबाइल फोन के जरिये बातें करते देखे गए जबकि पाकिस्तान के कुछ खिलाडियों ने अपने डिजिटल कैमरों के जरिये प्रशंसकों की तस्वीरें खींची

टीम इंडिया के चार खिलाडी गौतम गंभीर. वीरेन्द्र सहवाग. मुरली कार्तिक और जहीर खान अन्य सदस्यों से पहले सुबह ही कानपुर पहुंच गए थे

रंजीत.प्रेम जगबीर2054जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+