Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज और धोनी के धमाके से भारत के 294 रन

कानपुर . 11 नवंबर .वार्ता. कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी .49. और उप कप्तान युवराज सिंह . 77. की शानदार बल्लेबाजी की मदद से भारत ने आज यहां पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में छह विकेट पर 294 रन का मजबूत स्कोर खडा कर लिया

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक ने टास जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने न्यौता दिया 1 भारत ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर.29. और सौरभ गांगुली.39. की रिकार्ड अर्द्धशतकीय सोदारी की बदौलत शानदार शुरूआत की1 दोनों बल्लेबाजों ने आंठवें आेवर में ही भारत के पचास रन पूरे कर लिए 1 हालांकि शोएब अख्तर की पारी की पहले आेवर की पहली ही गेंद पर गांगुली को विकेटकीपर कामरान अकमल ने एक आसान जीवनदान दिया था

लेकिन इसके बाद दोनों खिलाडियों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को बिना कोई मौका दिए 11 वें आेवर तक भारत का स्कोर 68 रन पहुंचा दिया1 लेकिन इसी स्कोर पर सचिन सोहैल तनवीर के शिकार बन गए 1 सचिन के आउट होने के तुरंत बाद गांगुली भी तनवीर की गेंद पर बोल्ड हो गए

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गौतम गंभीर.25. ने युवराज के साथ 47 रनों की सोदारी की 1 लेकिन गंभीर बायें हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान की गेंद को पीछे हट के खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए 1 उस समय भारत का स्कोर 129 रन था 1 इसके बाद युवराज और धोनी ने चौथे विकेट के लिए 100 रनों की सोदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया 1 हालांकि युवराज को 25 के योग पर एक सलमान बट्ट ने एक जीवनदान भी दिया

नरेन्द्र . सत्यकाम .पार्थिवप्रेम .1403जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+