कैवेलरी ब्लैक ने जीता पोलो खिताब
नयी दिल्ली 11 नवम्बर.वार्ता. कैवेलरी ब्लैक ने आखिरी दो चकर में शानदार वापसी करते हुये कैवेलरी रेड को आज यहां जयपुर पोलो मैदान में 10..7 से हराकर महाराजा हरि सिंह मेमोरियल पोलो चैम्पियनशिप जीत ली
रेड टीम ने विशाल सिंह के गोल से बढत बनाई जबकि रवि राठौड ने ब्लैक को पहले चकर में बराबरी पर ला खडा किया1 अजेटीना के सेंटियागो एस्ट्राडा ने लगातार दो गोल कर रेड को दूसरे चकर में 3..1 से आगे कर दिया1 एस्ट्राडा ने तीसरे चकर में स्कोर 4..1 पहुंचा दिया
ब्लैक के सेंटियागो सेरनाडा ने एक और राठौड ने दो गोल करते हुये स्कोर 4..4 कर दिया1 लेकिन कैप्टन तुम्कु इस्माइल इब्राहिम ने तीसरे चकर की समाप्ति से पहले रेड को 5..4 से आगे कर दिया1 एस्ट्राडा ने चौथे चकर में बढत 6..4 कर दी1 लेकिन राठौड ने दो. सेरनाडा ने एक और तण सिरोही ने एक गोल कर ब्लैक को 8..6 से आगे कर दिया1 आखिरी चकर में सिरोही ने दो गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी जबकि एस्ट्राडा ने रेड की हार का अंतर कम कर 10..7 किया
राज मनोरंजन 2054 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications