खेल . क्रिकेट लीड भारत तीन कानपुर..
ेट लीड भारत तीन कानपुर .. धोनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन तेज गेंदबाज अख्तर की धीमी गेंद को वह विकेट में खेल गए1 उन्होंने चार चौके और दो छक्के की मदद से 49 रन बनाए1 भारतीय कप्तान जब 15 पर थे तब मौजूदा कैलेंडर साल में उनके 1000 रन पूरे हो गए1 वह एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में एक कैलेंडर साल में 1000 रन बनाने वाले सिर्फ चौथे विकेट कीपर बन गए1 धोनी के आउट होने के कुछ देर बाद ही युवराज ने रन गति को तेज करने के चक्कर में मिड विकेट पर ऊंचा शाट खेला और मिस्बा उल हक ने उन्हें कैच करने में कोई गलती नहीं की1 युवराज ने 95 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 77 रन बनाए1 इसके बाद रोबिन उथप्पा .19. इरफान पठान . नाबाद 17. और हरभजन . नाबाद 10 . ने भारत के स्कोर को 294 रनों तक पहुंचाया1 उथप्पा भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में उमर गुल की गेंद पर बोल्ड हो गए
पाकिस्तान की तरफ से तनवीर ने दस आेवर में महज 26 रन देकर दो विकेट लिए1 अब्दुर रहमान ने दो . अख्तर ने एक और गुल ने एक खिलाडी को आउट किया1 पार्थिव राजप्रेम1824जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications