उथप्पा के जन्मदिन पर टीम इंडिया ने दिया जीत का तोहफा
लखनऊ 11 नवंबर.वार्ता. विस्फोटक बल्लेबाज राबिन वेणु उथप्पा को टीम इंडिया ने आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में विजय हासिल कर जीत का तोहफा दिया1 कर्नाटक के इस 22 वर्षीय खिलाडी ने हालांकि इस मैच में 17 गेंदों पर महज 19 रन ही बनाए लेकिन इसकी भरपाई टीम की शानदार जीत से हो गई और साथी खिलाडियों ने मिलकर उथप्पा के जन्मदिन का जश्न मनाया
कानपुर से देर शाम यहां लौटी टीम इंडिया और पाकिस्तान के खिलाडियों का सहारा परिवार द्वारा यहां आयोजित एक समारोह में भव्यस्वागत किया गया1 इस दौरान उथप्पा ने ..बर्थ डे सेलेब्रेशन.. के दौरानसाथी खिलाडियों के साथ मिलकर बल्ले के आकार का केक काटा1 इसमौके पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह ..बर्थ डे ब्वाय.. के मुंह पर केक लगाने से नहीं चूके
इस बीच. सहारा के निदेशक सुशांतो राय ने पत्रकारों से कहा..दोनों टीम के खिलाडियों द्वारा सहारा शहर में ठहरने का निमंत्रण स्वीकार किए जाने से हम खुश हैं1 अपैल 2005 में ग्रीन पार्क पर भारत..पाकिस्तान मैच के दौरान भी हमने दोनों टीमों को आमंत्रित किया था1.. बाद में. सभी खिलाडी अपने..अपने ..काटेज.. में विश्राम करने चले गए जहां से वे 13 नवंबर को सुबह ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे
टीम इंडिया की प्रायोजक कंपनी सहारा ने कल यहां फिल्म आेम शांति आेम की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की है जिसमें शाहख खान समेत बालीवुड की मशहूर हस्तियां शामिल होेंगी1 सहारा ने दोनों टीमों के लिए शाम को भव्य डिनर पार्टी आयोजित किया है जबकि सुबह के दौरान सहारा शहर में खिलाडियों के लिए ..नेटप्रैक्टिस.. की भी व्यवस्था की गई है
रंजीत राज मनोरंजन 2156 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications