कप्तानी के हकदार थे कुम्बले .. श्रीकांत
चेन्नई. 10 नवंबर.वार्ता. पूर्व क्रिकेट कप्तान कृष्णामचारी श्रीकांत ने कहा है कि दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के एकदम सही हकदार थे
श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां यूनीवार्ता कहा ... कुंबले इसके एकदम सही हकदार हैं 1 उन्हें तो वर्षों पहले कप्तानी मिल जानी चाहिए थी 1 हालांकि उन्हें कप्तानी बहुत देर से मिली है लेकिन मैं इससे बहुत खुश हूं 1... उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चयनसमिति ने कुंबले को टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपकर सही कदम उठाया है1 श्रीकांत से जब यह पूछा गया कि 37 वर्षीय कुंबले को कप्तानी तो केवल पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए ही सौंपी गयी है तो उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह दिग्गज लेग स्पिनर अगले महीने शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई दौरे पर भी टीम इंडिया की कमान संभालेगा
हालांकि उन्होंने कहा कि कुंबले को यह जिम्मेदारी एक साल तक ही संभालने को मिलेगी 1 उन्होंने कहा... बोर्ड एक साल बाद नये कप्तान की तलाश करने की स्थिति में होगा 1... दरअसल कुंबले की बढती उम्र लंबे समय तक यह जिम्मेदारी संभालने के आडे आ रही है
प्रेम राज रामलाल1535.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications