पिच का निरीक्षण नहीं कर सके शोएब मलिक
कानपुर 10 नवंबर.वार्ता. पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक आज शाम यहां पहुंचने के तुरंत बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच का मुआयना करने पहुंचे लेकिन क्यूरेटर ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया
ग्रीन पार्क में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा एकविसीय मुकाबला खेला जाना है1 दोनों टीमें चंडीगढ से लखनऊ होते हुये शाम को कानपुर पहुंची1 मलिक यहां पहुंचते ही अपने कोच ज्योफ लासन और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ ग्रीन पार्क की पिच का निरीक्षण करने पहुंचे1 लेकिन उनकी यहा मंशा पूरी नहीं हो सकी
ग्रीन पार्क स्टेडियम के सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि क्यूरेटर शिव कुमार ने मलिक को पिच का निरीक्षण करने से यह कहते हुये मना कर दिया कि इसके लिए अंपायर की पूर्व..अनुमति जरूरी है1 हालांकि शिव कुमार ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया
नरेंद्र.प्रेम जगबीर2050जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications