मुे वो गेंद तो लौटा दो.. गिलक्रिस्ट
होबार्ट. 17 नवंबर. रायटर. श्रीलंका के आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की गेंद को स्टेडियम के बाहर भेजकर अपने टेस्ट करियर का 100वां छक्का जमाने वाले आस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने दर्शकों से उस गेंद को वापस करने की गुजारिश की है
गिलक्रिस्ट ने आज यहां श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा... वैसे तो मैं यादगार के तौर पर कोई वस्तु अपने पास रखने में यकीन नहीं करता लेकिन मैं इस गेंद को जरूर अपने पास रखना चाहूंगा 1 मैं दर्शकों से अनुरोध करता हूं कि अगर वो गेंद उनके पास है तो कृपया मुे वापस कर दें 1... गिलक्रिस्ट ने मुरलीधरन की इस गेंद पर इतना जोरदार शाट लगाया था कि गेंद मैदान के पार निकलते हुये पडोस की गली में जाकर गिरी और फिर उसे खोजा नहीं जा सका 1 गेंद गायब होने की वजह से अंपायर को मजबूरी में दूसरी गेंद से मैच शुरू कराना पडा
गिलक्रिस्ट ने इस बारे में कहा... जिंदगी में बहुत कम बार ही इस तरह की चीजें घटित होती हैं 1निश्चित रूप से यह एक बडी उपलब्धि है और इसके यादगार के तौर पर मैं उस गेंद को अपने पास रखना चाहता हूं 1... प्रेम.उप्रेती.ति्रपाठी1539रायटर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications