Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रावलपिंडी एक्सप्रेस ने जम कर तालियां बटोरी

नयी दिल्ली .23 नवंबर . वार्ता . रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की छवि भले ही . बैड ब्वाय की मानी जाती हो . लेकिन भारत के दौरे पर उनकी एक अलग ही छवि पेश आयी है और पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी आज यहां इसका सबूत मिला

भारत की पारी के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाजी की कमान अख्तर के ही हाथों में थी और उन्होंने जब भी गेंद को छुआ . मैदान में मौजूद करीब 20 हजार दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया 1 लगभग 90 मील प्रति घंटे की रफतार से गेंदबाजी कर रहे अख्तर के लिए फिरोजशाह कोटला मैदान में भरपूर समर्थन मौजूद था 1 सीमारेखा के पास फील्डिंग करते समय भी अख्तर की दर्शकों की खूब वाहवाही मिली 1 उन्होंने भी दर्शकों की तरफ अपनी प्यारी मुस्कान फेरकर इसका जवाब दिया और कुछ दर्शकों को तो आटोग्राफ भी दिया 1 रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव भी भारतीय पारी के दौरान फिरोजशाह कोटला मैदान पहुंचे 1पिछले गेट से मैदान के भीतर आने के बजाय लालू प्रसाद सीमा रेखा से होते हुए अति विश्ष्टि अतिथियों के कक्ष की आेर बढे 1 टीवी स्क्रीन पर लालू प्रसाद की तस्वीर देखते हुए हजारों दर्शकों ने तालियां बजा कर उनका स्वागत किया 1 लालू प्रसाद ने भी बार बार हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया 1 ब्रेक के दौरान दर्शकों को मिला नाचने ूमने का मौका .. ट्वंटी.20 क्रिकेट का ट्रेन माने जा रहे संगीतमय ब्रेक ने क्रिकेट के शुद्धरुप के जाने वाले टेस्ट क्रिकेट में भी अब अपनी जगह बना ली है 1 पहले के दौर में लंच चायकाल और ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान दर्शक कुछ खा पीकर तरोताजा होते थे लेकिन इस भारत .पाक टेस्ट मैच को देखने आए दर्शकों के मनोरंजन के लिए लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजने वाले गाने भी भी मौजूद हैं1हालांकि केवल ब्रेक के दौरान अथवा विकेट गिरने पर ही ये गाने बजाये गये 1 सुपरमैन और बैटमैन भी पहुंचे कोटला मैदान ... कोटला मैदान पर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट जंग को देखने के लिए पहुंचे बीस हजार दर्शकों में .सुपरमैन. और .बैटमैन. भी शामिल थे चौकने की जरुरत नहीं. ये दोनों कोई और नहीं बल्कि दो क्रिकेट प्रेमी .वायने औ मैट हैं जो इन परंपरागत प्रतिद्वंदियों की भिडंत देखने के लिए सुपरमैन और बैट मैन की वेशभूषा में मैदान आए थे 1 लंदन निवासी वायने और आस्ट्रेलिया के रहने वाले मैट ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सीरीज ने एशेज के रोमांच ये दोनों विदेशी मित्र भारत आए हैं 1 प्रेम .राज .अमित प्रेम .1605वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+