पुरुष शास्त्री हाकीह के साथ होगा महिला अन्तरराष्ट्रीय टूर्नामेंट
नयी दिल्ली. 24 नवंबर. वार्ता. अठारहवें लाल बहादुर शास्त्री पुरुष हाकी टूर्नामेंट के साथ इस वर्ष चार देशों के महिला अन्तरराष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा
टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष कमल चौधरी ने शुक्रवार रात यहां संवाददाताओं को बताया कि समिति ने इस बार विशेष पहल करते एक से पांच दिसंबर तक शिवाजी स्टेडियम में चार देशों के अन्तरराष्ट्रीय महिला हाकी टूर्नामेंट का आयोजन करने का फैसला किया है जिसमें मलेशिया. इटली. अजरबेंेजान और भारत की राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी1 महिला टूर्नामेंट का फाइनल पांच दिसंबर को खेला जायेगा
श्री चौधरी ने बताया कि 18 वें पुरुष शास्त्री हाकी टूर्नामेंट का आयोजन 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक शिवाजी स्टेडियम में ही होगा जिसमें गत विजेता इंडियन आयल सहित देश की शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी1 पुरुष टूर्नामेंट के सेमीफाइनल एक और दो दिसंबर को खेले जाएंगे जबकि फाइनल तीन दिसंबर को होगा
टूर्नामेंट में भाग ले रही आठ टीमों को दो ग्रुपों मेंं बांटा गया है1 ग्रुप .ए. में इंडियन एयरलांइस. गत उपविजेता बी पीसीएल. सेना एकादश और पीएनबी शामिल हैं जबकि ग्रुप .बी. में एयर इंडिया. गत विजेता इंडियन आयल. दक्षिण मध्य रेलवे और नामधारी एकादश शामिल हैं1 दोनों ग्रुप से दो. दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल मेंे पहुंचेगीं
राज.अमित नंद1218 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications