कूयौंग क्लासिक में भाग लेंगे नालबैंडियन
मेलबोर्न . 26 नवंबर . रायटर . 1 अर्जेन्टीना के डेविड नालबैंडियन ने आस्ट्रेलियन आेपन के पारंपरिक वार्मअप टूर्नामेंट कूयौंग क्लासिक टेनिस में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है 1 नालबैंडियन ने मैड्रिड और पेरिस में मास्टर्स कप जीतने के क्रम में विश्व के अव्वल खिलाडी रोजर फेडरर और दूसरे नंबर के राफेल नडाल को दो .. दो बार हराया था 1 अर्जेन्टीना के इस खिलाडी को साल की पहली छमाही में घुटने और पीठ की चोटों ने परेशान किया रखा था 1 लेकिन बाद में अपने अच्छे प्रदर्शन के बूते नालबैंडियन फिर से चोटी के 10 खिलाडियों में पहुंच गए 1 पिछले साल एंडी रोडिक ने फेडरर को हरा कर इस टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया था 1 आठ खिलाडियों के इस टूर्नामेंट में नालबैंडियन . स्विटजरलैंड के फेडरर और अमरीका के रोडिक के अलावा चिली के फर्नान्डो गोंजालेज . बि्रटेन के एंडी मरे . जर्मनी के टामी हास . क्रोएशिया के इवान जुबिसिच और रूस के मरात सफीन भी हिस्सा लेंगे1 कूयौंग टूर्नामेंट नौ से 12 जनवरी तक चलेगा और इसके बाद 14 जनवरी से आस्ट्रेलियन आेपन खेला जाएगा
पार्थिव.प्रेम सुनील. 1210रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications