मलिक और लासन ने अख्तर को सराहा
नयी दिल्ली 26 नवम्बर .वार्ता. पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक और कोच ज्योफ लासन ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है
अख्तर ने मैच में 102 रन देकर छह विकेट लिये जिनमें भारत की दूसरी पारी में गिरे सभी चार विकेट शामिल हैं1 लेकिन पाकस्तिान पहला टेस्ट छह विकेट से हार गया
अख्तर को सीरीज में पाकिस्तान का ट्रम्पकार्ड बताने वाले मलिक ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा.. यह देखना बहुत सुखद है कि अख्तर इतनी गति के साथ बढिया गेंदबाजी कर रहे हैं1 मैं उम्मीद करता हूं कि वह अगले दो मैचों में भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेंगे1.. लासन ने कहा.. हमें खुशी है कि अख्तर शानदार फार्म में हैं1 तेरह मैचों के प्रतिबंध के बाद टीम में लौटने के उपरांत उनमें काफी सुधार नजर आ रहा है1 वह तेज दौड रहे हैं. तेज और सटीक गेंदबाजी कर रहे हैं जो टीम के लिये अच्छा संकेत है1.. भरतीय कप्तान अनिल कुं बले भी अख्तर की सराहना करने से नहीं चूके और उन्होंने कहा कि वह एक शानदार गेंदबाज हैं और मैच विजयी प्रदर्शन कर सकते हैं1 लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि एक गेंदबाज पर इतनी निर्भरता ठीक नहीं रहेगी
राजसुनील1735वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications