खेल. क्रिकेट भारत पूर्वावलोकन तीन कोलकाता
उधर पाकिस्तानी पर पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का संन्यास लेना और कुछ अन्य शानदार खिलाडियों का टीम से बाहर होना भारी पड रहा है1 अभी यह टीम आस्ट्रेलियाई कोच ज्याफ लासन के नेतृत्व में खुद को संवारने का काम कर रही है
पाकिस्तान की टीम में इस समय अब्दुर रज्जाक जैसे आलराउंडरों की कमी खल रही है जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ का चोट के कारण टीम से बाहर होना खल रहा है1 हालांकि शोएब अख्तर के आने से टीम को गेंदबाजी में मजबूती तो मिली है लेकिन दूसरे छोर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाने के कारण अख्तर भी कुछ खास नहीं कर पा रहें हैं
कप्तान शोएब मलिक के चोटिल होने के बाद तो जैसे पाकिस्तानी टीम पर मुसीबतों का पहाड टूट पडा है1 मलिक को आज सुबह फिटनेस टेस्ट देना पडा है1 बाद में उन्होंने संवाददाताओं से कहा...मैं दौडने की कोशिश कर रहा हूं1 लेकिन टखना अभी परेशान कर रहा है1 मैं शुक्रवार को एक बार फिर फिटनेस टेस्ट दूंगा1 ताकि स्थिति का अंाकलन किया जा सके1... उन्होंने कहा...हमारे पास जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है1 यह करो या मरो की स्थिति है1 हम संघर्ष कर रहें हैं और हमारी टीम के कई खिलाडी भी चोटिल हैं1... उन्होंने कहा...उमर गुल को पाकिस्तान लौट चुके हैं1 हमने चयनकर्ताओं से बातचीत की है और तुरंत वैकल्पिक खिलाडियों को भेजने का आग्रह किया है1 इन खिलाडियों के आज शाम तक यहां पहंुचने की संभावना है1... सत्यकाम उप्रेती वीरेन्द्र1500 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications