जूरी की रिपोर्ट से आई सी सी को राहत
दुबई 29 नवंबर . वार्ता . 1 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद . आईसीसी . ने पाकिस्तान के कोच बाब वुल्मर की मौत के मामले में हत्या . मैच फिक्सिंग या भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिलने से आज राहत की सांस ली है 1 वुल्मर वेस्ट इंडीज में हुए विश्व कप के दौरान किंग्सटन में होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे 1 इसके एक दिन पहले ही 1992 का चैम्पियन पाकिस्तान टूर्नामेंट में पहली बार भाग ले रहे आयरलैंड से हार कर विश्व कप से बाहर हो गया था 1 जमैका में घटना की कोरोनर द्वारा छानबीन के बाद 11 सदस्यीय जूरी ने बुधवार को कहा कि उसे वुल्मर की मौत के मामले में अपराध के कोई सबूत नहीं मिले हैं 1 आई सी सी ने यहां जारी बयान में कहा कि जूरी के निष्कर्ष से वह राहत महसूस कर रही है 1 उसने कहा .. बेहतरीन खिलाडी और कोच वुल्मर की मौत से समूचे क्रिकेट जगत को दुख है 1 हम उनके परिजनों और मित्रों के प्रति पूरी संवेदना रखते हैं 1 .. उसने कहा .. इससे पहले जमैका पुलिस और आई सी सी की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई की जांच में भी इस मामले में मैच फिक्सिंग या भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला था 1 .. पार्थिव उप्रेती लखमी1746वार्ता..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications