खेल . क्रिकेट भारत मलिक दो अंतिम कोलकाता..
लक दो अंतिम कोलकाता .. अभ्यास में शोएब और समी नहीं दिखाई दिए 1 मलिक ने कहा .. इन दोनों की छाती के इंफेक्शन का इलाज चल रहा है 1 उनकी हालत में सुधार हो रहा है मगर उन्हें इस मैच में उतारने के बारे में कोई भी फैसला शुक्रवार को ही किया जाएगा 1 .. अपनी हालत के बारे में पाकिस्तान के कप्तान ने कहा .. मैंने सुबह कुछ जागिंग की है 1 लेकिन दर्द अभी भी है और मैच की सुबह मेरा फिटनेस टेस्ट होगा 1 .. मलिक ने कहा .. यह हमारे लिए कठिन समय है लेकिन हम हौसला नहीं गंवाएंगे 1 हम पेशेवर खिलाडी हैं और पहले भी परेशानियों में खेलते रहे हैं 1 तमाम परेशानियों के बावजूद हम अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करते हुए मैच जीतने की कोशिश करेंगे 1 .. उन्होंने कहा .. चार तेज गेंदबाजों के बिना हम मैच जीतने की नहीं सोच सकते 1 मैं उम्मीद कर रहा हूं कि मैच से पहले हमें वैकल्पिक खिलाडी मिल जाएगा 1 .. उन्होंने दानिश कनेरिया के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा .. हर स्पिनर की तरह उन्हें भी लंबे स्पेल चाहिए होते हैं 1 हमने दिल्ली में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की जिस वजह से उन्हें संघर्ष करना पडा 1 .. पाकिस्तान ने 1979..80 के बाद से भारत में कोई टेस्ट शृंखला नहीं गंवाई है 1 लेकिन इस समय टीम की जो हालत है उसे देखते हुए इस रिकार्ड का कायम रह पाना नामुमकिन ही लगता है 1 पार्थिव उप्रेती लखमी1610वार्ता 1549
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications