भारतीयों का स्वागत उसी के अंदाज में होगा.. हेडन
सिडनी. 30 नवम्बर .वार्ता. गत महीने भारत दौरे पर आक्रामक तेवरों का सामना कर चुकी आस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कहा है कि अगले महीने भारतीयों का स्वागत कुछ उसी अंदाज में किया जाएगा और तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्रीसंत खास तौर पर निशाने पर रहेंगे
हेडन ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बारे में कहा... हम यहां पर भारतीयों के आक्रामक रवैये का खुली बाहों से स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं1 दरअसल इसी तरीके से आप मेरे और रिकी पोंटिंग जैसे बल्लेबाजों के भीतर बढिया प्रदर्शन की आग भडका सकते हैं1... इस कद्दावर बल्लेबाज ने खास तौर पर श्रीसंत का जिक्र करते हुये कहा... अगर आप श्रीसंत को देखें तो लगता है कि वह इसी तरीके से आस्ट्रेलिया का सामना कर सकते हैं1 आगामी दौरे के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं1... गौरतलब है कि गत महीने सात एकदिवसीय मैचों की सीरीज के दौरान हेडन समेत कई आस्ट्रेलियाई खिलाडियों के साथ श्रीसंत की तीखी डप हुयी थी और इसके लिए उन्हें जुर्माना भी ेलना पडा था
प्रेम राज वीरेन्द्र1442 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications