सैफ शीतकालीन खेलों की तैयारी के संबंध में खंडूरी के निर्देश
देहरादून 30 नवम्बर.वार्ता. उत्तराखंड में अगले साल होने वाले दक्षिण एशियाई .सैफ. शीतकालीन खेलों के सफल आयोजन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री मेजर जनरल .सेवानिवृत्त. भुवन चंद्र खंडूरी ने सभी समितियों एवं उप समितियों को तत्काल अपना कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है
मेजर जनरल खंडूरी ने गुरूवार को यहां सैफ शीतकालीन खेलों की आयोजन समिति की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि आयोजन से जुडी सभी समितियां अपना कार्य शीघ्र प्रारंभ करें ताकि उनकी प्रगति की समीक्षा की जा सके 1 उन्होंने खेलों के आयोजन स्थल औली में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्ती बरतने का निर्देश दिया
उन्होंने विभिन्न खेलों के लिए समय के निर्धारण और शीतकालीन खेल प्रारंभ होने के पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिये 1 उन्होंने कहा.. सैफ शीतकालीन खेलों का आयोजन यादगार होना चाहिए 1 इससे उत्तराखंड को पर्यटन और साहसिक खेलों के मानचित्र पर लाने में मदद मिलेगी 1... प्रेम राज मनोरंजन 1529 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications