कोरिया ने आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान ने स्पेन को हराया
कुआलालंपुर. 30 नवम्बर. वार्ता. कोरिया ने आज यहां चैंपियंस ट्राफी हाकी टूर्नामेंट में अपने से ताकतवार आस्ट्रेलिया को 1..0 से हरा टूर्नामेंट में बडा उलटफेर किया जबकि एक अन्य मैच में पाकिस्तान ने स्पेन को 2..0 से हरा दिया
आेलंपिक चैंपियन आस्ट्रेलिया ने कोरिया के खिलाफ मिले अनेक मौके गंवाए जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में मिला 1 आस्ट्रेलिया को तीन पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वह उसे गोल में बदलने मे असफल रहा 1 लेकिन कोरिया ने 55 वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल बढत बना ली जो अंत तक कायम रही
हालांकि आस्ट्रेलिया ने काफी अक्रामक ढंग से शुरूआत की और पहले हाफ तक गेंद कोरिया खेमे में ही रही 1 लेकिन कोरिया के डिफेंडरों ने आस्ट्रेलिया के हमलों का खूबसूरत बचाव किया और उन्हें गोल करने में कामयाब नहीं होने दिया
आस्ट्रेलिया ने दूसरे हाफ में भी अपना आक्रमण जारी रखा लेकिन कोरिया के जांग जोंग हयून ने 55 वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को जीत दिला दी 1 हालांकि इसके बाद अंत तक आस्ट्रेलिया बराबरी का गोल करने का प्रयास करता रहा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली
सत्यकाम नंद2212 जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications