शोएब के गेंदबाजी एक्शन के बारे में कोई शिकायत नहीं:शाह
मुंबई . 30 नवंबर .वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई.ने आज कहा कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर क े गेंदबाजी एक्शन के बारे में किसी भारतीय खिलाडी ने शिकायत नहीं की है
बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने कहा...हमने किसी भारतीय खिलाडी या प्रबंधन से शोएब के गेंदबाजी एक्शन के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है 1... उन्होंने कहा कि अगर शोएब की गेंदबाजी एक्शन में कोई खामी पाई जाती है तो इस बारे में केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. ही कार्रवाई कर सकता है
शाह ने कहा कि इस बारे में उनके विचार पहले की तरह ही है कि अगर एक बार कोई गेंदबाज इस मसले में फंस चुका है तो आईसीसी को उसे जिंदगी भर के लिए इसमें छूट नहीं देनी चाहिए और समय समय पर उसके एक्शन की जांच की जानी चाहिए
शाह समाचार माध्यमों में आई उन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिनमें कहा गया था कि दिल्ली में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान शोएब का गेंदबाजी एक्शन घरेलू टीम के कई खिलाडियों को अखरा था
सत्यकाम लखमी1917वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications